छात्रों की आवाज अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर
सीबीएसई ने बताया है कि बोर्ड पहले से ही अपनी इन-हाउस पॉडकास्ट और डिजिटल सामग्री तैयार कर रहा है, जिन्हें यूट्यूब जैसे सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जा रहा है। अब इन कार्यक्रमों को और ज्यादा छात्र-केंद्रित बनाने के लिए बोर्ड की योजना है कि छात्र छोटे-छोटे वीडियो, ऑडियो इंटरैक्शन, प्रशंसापत्र और वार्तालापों के जरिए अपनी भागीदारी दें।
कक्षा 9 से 12 के छात्रों को मौका
सर्कुलर के मुताबिक, संबद्ध स्कूलों से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को नामांकित करने के लिए कहा गया है। भागीदारी पूरी तरह स्वैच्छिक होगी और इसके लिए छात्र तथा उनके माता-पिता/अभिभावकों की लिखित सहमति जरूरी होगी। स्कूल इन सहमतियों को इकट्ठा कर सीबीएसई को आगे भेजेंगे।
10 दिन का समय
सीबीएसई ने कहा है कि इच्छुक स्कूल इस परिपत्र जारी होने की तिथि से 10 दिनों के भीतर नामांकित छात्रों के नाम और संक्षिप्त विवरण गूगल फॉर्म https://forms.gle/oJbJaYPaYBb7ifjN9 के माध्यम से भेजें। यह अवसर पूरी तरह वैकल्पिक है।