फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये विद्यार्थी सीधे दे सकेंगे जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन देने की जरूरत नहीं

Sun, 29 Sep 2019 01:34 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आईआईटी काउंसिल की बैठक में हुआ फैसला
  • केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में हुई थी आईआईटी काउंसिल की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Advanced) में अब कुछ छात्रों को राहत मिलने वाली है। इन छात्रों को जेईई मेन (JEE Main) में शामिल होने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधा जेईई एडवांस्ड में बैठ सकेंगे।

विज्ञापन


हाल में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (HRD Minister) रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में हुई आईआईटी काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। काउंसिल ने निर्णय लिया है कि विदेशी छात्रों और ओसीआई (OCI - Overseas Citizenship of India) कार्ड धारक छात्रों को ये छूट दी जाएगी।  

ये भी पढ़ें : गूगल की खोज करने वाला वो तीसरा इंसान, जिसे फाउंडर्स की सूची में नहीं मिला नाम

क्यों हुआ ये फैसला?

काउंसिल के अनुसार, विदेशी छात्रों को आईआईटीज में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना इस बैठक के प्रमुख एजेंडों में से एक था। ज्यादा से ज्यादा विदेशी छात्रों का रुझान आईआईटी की ओर बढ़ाया जा सके, इसलिए यह फैसला लिया गया है। काउंसिल ने ऐसे छात्रों को स्कॉलरशिप देने की भी योजना बनाई है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, काउंसिल ने आईआईटी में विदेशी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में छूट दिए जाने का भी फैसला किया गया है। 

ये भी पढ़ें : खुशखबर: IIT में कमजोर छात्रों को मिलेगा कोर्स छोड़ने का विकल्प, लेकिन जारी रहेगी पढ़ाई
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी काउंसिल की बैठक में आईआईटीज में एमटेक कोर्स की फीस बढ़ाने का भी फैसला किया गया। एमटेक कोर्सेज की फीस बढ़ाकर बीटेक के बराबर, यानी करीब दो लाख रुपये किए जाने पर सहमित बनी। इसके अलावा बीटेक छात्रों के लिए अर्ली एग्जिट ऑप्शन को अनुमति दी गई। इसके तहत आईआईटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहे वैसे छात्र, जो इसका दबाव नहीं झेल पा रहे हैं या पढ़ने में कमजोर हैं, उन्हें उसी आईआईटी में बीएससी इंजीनियरिंग कोर्स में शिफ्ट होने का विकल्प मिलेगा।

ये भी पढ़ें : Flipkart के को-फाउंडर बिन्नी बंसल को IIT Delhi देगा अवॉर्ड, जानें इनकी कहानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें