फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student suicide: कोच्चि में 15 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, केरल के शिक्षा मंत्री ने जांच के दिए आदेश

Sat, 01 Feb 2025 03:08 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala Student Suicide: केरल के शिक्षा मंत्री ने कोच्चि में एक 15 वर्षीय लड़के की आत्महत्या के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उस पर स्कूल में उत्पीड़न का आरोप है। यह आदेश उसकी मां के इस दावे के बाद आया है कि स्कूल में रैगिंग के कारण ही उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Student Suicide - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Student Suicide: केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने शुक्रवार को सामान्य शिक्षा निदेशक (DGE) को 15 जनवरी को एक 14 वर्षीय लड़के की कथित आत्महत्या की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया, जिसके बारे में उसके परिवार का दावा है कि कोच्चि के निकट उसके स्कूल में रैगिंग के कारण उसने आत्महत्या की थी।

विज्ञापन


शिवनकुट्टी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि सामान्य शिक्षा निदेशक को घटना की गहन जांच करने और आगे की कार्रवाई की सिफारिश करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने लिखा, "यदि किसी भी विद्यालय में समाज के लिए हानिकारक कोई भी गतिविधि हो रही है, चाहे वह किसी भी स्ट्रीम का हो, तो उसकी पहचान की जाएगी, उसे रोका जाएगा और संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो कानून में संशोधन पर भी विचार किया जाएगा।"

मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "एक मां ने आरोप लगाया है कि एर्नाकुलम जिले के तिरुवनीयूर में एक सीबीएसई स्कूल में उसके बेटे को बेरहमी से प्रताड़ित किए जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। यह घटना बेहद दुखद और चौंकाने वाली है। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें