Hyderabad Student: हैदराबाद एक होटल में आयोजित 'डांडिया' कार्यक्रम के दौरान 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र पर कथित तौर पर प्रतिभागियों के एक समूह ने हमला किया। इसकी जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।
विज्ञापन
यह घटना 29 सितंबर को हुई।
छात्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि वह दो दोस्तों के साथ कार्यक्रम में गया था और जब वह डांडिया खेल रहा था, तो दो अज्ञात लोगों ने उसकी पिटाई की, जिससे उसे मामूली चोटें आईं।
पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में
पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
हमले के कारणों के बारे में पूछे जाने पर, अधिकारी ने कहा कि दोनों व्यक्तियों को संदेह था कि छात्र ने कार्यक्रम में कुछ महिला प्रतिभागियों के साथ "दुर्व्यवहार" किया था, लेकिन वास्तव में उसने ऐसा कुछ नहीं किया था।