फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: डांडिया कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग छात्र पर हमला, पुलिस ने दो संदिग्धों को लिया हिरासत में

Fri, 03 Oct 2025 09:26 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Hyderabad: हैदराबाद के एक होटल में डांडिया कार्यक्रम के दौरान 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र पर कथित रूप से हमला किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hyderabad Student: हैदराबाद एक होटल में आयोजित 'डांडिया' कार्यक्रम के दौरान 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र पर कथित तौर पर प्रतिभागियों के एक समूह ने हमला किया। इसकी जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।

विज्ञापन


यह घटना 29 सितंबर को हुई।

छात्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि वह दो दोस्तों के साथ कार्यक्रम में गया था और जब वह डांडिया खेल रहा था, तो दो अज्ञात लोगों ने उसकी पिटाई की, जिससे उसे मामूली चोटें आईं।

पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में 

पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

हमले के कारणों के बारे में पूछे जाने पर, अधिकारी ने कहा कि दोनों व्यक्तियों को संदेह था कि छात्र ने कार्यक्रम में कुछ महिला प्रतिभागियों के साथ "दुर्व्यवहार" किया था, लेकिन वास्तव में उसने ऐसा कुछ नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन खबरों के बारे में पूछा गया कि छात्र का नाम और दूसरे समुदाय से होने के कारण कुछ लोगों ने उस पर हमला किया, तो अधिकारी ने इससे इनकार किया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें