फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Important News: खबरों को स्क्रॉल करना बंद करें; ऐसी न्यूज को ही दें तवज्जो, जिससे नॉलेज में हो इजाफा

Sat, 18 Jan 2025 11:27 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

News: समाचारों से आपका सामना रोजाना होता ही होगा। आप दिन भर तरह-तरह की खबरों से घिरे रहते हैं। ऐसे में आप केवल उन खबरों को ही तवज्जो दें, जो आपके लिए जरूरी हैं। इससे आपके समय और ऊर्जा, दोनों की ही बचत होगी और नॉलेज में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
Important News - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Important News: आजकल लोगों में समाचार पढ़ने का क्रेज बढ़ रहा है। चाहे आप छात्र हों, पेशेवर हों या फिर कोई आम जनमानस, समाचारों से आपका सामना रोजाना होता ही होगा। आप दिन भर तरह-तरह की खबरों से घिरे रहते हैं। आपको हर खबर जरूरी भी लगने लगती है। ऐसे में, सही खचर की पहचान करना अहम हो जाता है, खासकर छात्रों के लिए। बेतुकी और अनावश्यक खबरे न सिर्फ आपके कीमती समय को खा जाती है, चल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डालती हैं। 

विज्ञापन


समाचार का उद्देश्य आपको देश-दुनिया से जोड़कर आपके ज्ञान को बढ़ाना होता है, ताकि आप अपने जीवन, परिवार और कॅरिअर से जुड़े निर्णय ले सकें। इसलिए यह जरूरी है कि आप कहां, कब और कैसी खबरें पढ़ते हैं, इस पर विचार करें। इससे आप चौबीसों घंटे चलने वाली सुर्खियों का शिकार होने से बचेंगे और ज्ञानवर्धक और उपयोगी खबरों से भी जुड़े रहेंगे।

विश्वसनीय स्त्रोत चुनें 

आपको केवल एक ही संगठन या प्लेटफॉर्म की खबरों पर आश्रित नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे कभी-कभी आप गुमराह भी हो सकते हैं। आप जो पढ़ रहे हैं, देख रहे हैं या सुन रहे हैं, किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर जाकर उसकी जांच अवश्य कर लें। खबर में यदि किसी प्रकार का संशय हो, तो आधिकारिक या प्रामाणिक स्रोतों से उसकी पुष्टि जरूर कर लें।

आपके लिए क्या है जरूरी?

हर इन्सान का समाचार पढ़ने का अपना नजरिया और उद्देश्य होता है। कुछ लोग पढ़ाई के लिए, तो कुछ लोग खेल-कूद, मनोरंजन या दुनिया से जुड़े रहने के लिए न्यूज पढ़ते हैं। इसलिए आपको उन खबरों को ही तवज्जो देना चाहिए, जो वास्तव में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, दूसरी खबरों के बारे में केवल सामान्य जागरूकता बनाए रखें।
विज्ञापन

सोशल मीडिया को कम करें 

सोशल मीडिया पर लोग सुर्खियों में रहने वाले समाचारों पर गलत-सलत टिप्पणियां करके अपनी राय जाहिर करते हैं। कई बार यह भावनात्मक रूप से आपको कमजोर कर सकती है। इससे बचने के लिए प्रतिक्रियाओं को पढ़ने से बचें। सोशल मीडिया का उपयोग कम करने से अनावश्यक तनाव को रोकने में मदद मिल सकती है।

कुछ भी देखने से बचें 

बोरियत के समय बिना सोचे-समझे कोई भी हेडलाइन देखने की आदत से बचें। एक निश्चित वक्त निर्धारित करें, जब आपके लिए समाचार पढ़ना ठीक रहेगा। यह समय नाश्ते के साथ पहले या बाद, दोपहर अथवा रात के खाने का वक्त हो सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह ऐसा समय होता है, जब घर के अन्य सदस्य भी आपके साथ होते हैं। ऐसे में आप किसी मुद्दे पर उनकी राव भी ले सकते हैं।

पुराने हरें को अपनाएं 

समाचार पत्र से खबरों को पढ़ने का सिलसिला काफी सालों से चला आ रहा है, क्योंकि इनकी खबरें ठोस और पुख्ता होती हैं। ऐसे में किसी भी खबर को जानने का सबसे बढ़िया माध्यम प्रिंट या डिजिटल मीडिया होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें