लगातार अभ्यास है जरूरी
जब आप अपनी कल्पना के अनुसार सफल नहीं हो पाते हैं, तो आप खुद को दोषी मानने लगते हैं। इसलिए आपको उन चीजों से अलग होने की जरूरत है, जो आपके लिए कम महत्वपूर्ण हैं। कभी भी कुछ इसलिए न छोड़ें, क्योंकि आपको लगता है कि आप यह नहीं कर सकते। याद रखें कि किसी भी चीज का लगातार अभ्यास करके उसको बेहतर किया जा सकता है।
टू-डू सूची को व्यवस्थित करते रहें
जब आप अपने नकारात्मक विचारों को पहचानकर उनके आधार पर अपनी टू-डू सूची को दोबारा व्यवस्थित करने की आदत विकसित करते हैं, तो आप न सिर्फ अपने काम को बेहतर तरीके से संभालते हैं, बल्कि अपनी सीमाएं भी अधिक स्पष्ट रूप से तय कर पाते हैं। जब आप खुद अपनी अपेक्षाओं और क्षमताओं के बारे में स्पष्ट होते हैं, तो आपको यह पहचानना भी आसान हो जाता है कि सामान्य तौर पर आपके सहकर्मी और आपके बॉस आपसे क्या उम्मीद रखते हैं। इससे आप अनावश्यक तनाव से भी बच सकते हैं।