फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे की नई एसी फिल्टरेशन तकनीक, स्टार्टअप ने हवा को और भी शुद्ध बनाने की पहल की

Sat, 03 May 2025 04:30 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AC Filtration: आईआईटी बॉम्बे की नई एसी फिल्टरेशन तकनीक अब एक स्टार्टअप द्वारा एयर प्यूरीफायर में इस्तेमाल की जा रही है, जो सूक्ष्म प्रदूषकों, एलर्जी और रोगजनकों को प्रभावी रूप से पकड़ने में सक्षम है।
विज्ञापन
आईआईटी बॉम्बे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे द्वारा विकसित एक नई एसी फिल्टरेशन तकनीक, जो पीएम 2.5 से लेकर पीएम 1 तक के प्रदूषकों और साथ ही एलर्जी और रोगजनकों को भी प्रभावी रूप से पकड़ सकती है, का उपयोग अब एक स्टार्टअप अपने पहले एसी एयर प्यूरीफायर में कर रहा है।

विज्ञापन


एयर प्यूरीफिकेशन स्टार्टअप एआईआरटीएच ने इस एसी फिल्टरेशन तकनीक "फिल्ट्रिक्स" के सफल परीक्षण की घोषणा की है। यह तकनीक किसी भी एयर कंडीशनर में आसानी से लगाई जा सकती है।

30,000 से अधिक एसी को अपग्रेड करने वाली तकनीक

आईआईटी बॉम्बे की प्रयोगशालाओं में विकसित, एआईआरटीएच की एसी फिल्टरेशन तकनीक ने पूरे भारत में 30,000 से अधिक एसी को सुधारने में मदद की है, ताकि लोग स्वच्छ हवा पा सकें और उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सके, जैसा कि कंपनी ने अपने बयान में बताया।

एक बीईई-प्रमाणित प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण में यह पाया गया कि इस तकनीक का इस्तेमाल करने से सामान्य एसी के मुकाबले 13 प्रतिशत कम बिजली खपत होती है, और 3 महीने तक इस्तेमाल करने पर शीतलन क्षमता में केवल 4 प्रतिशत की मामूली कमी आई है।

विज्ञापन


इसके अलावा, परीक्षण में यह भी साबित हुआ कि इस तकनीक का एसी सिस्टम के साथ कोई बुरा असर नहीं पड़ा और इसके प्रदर्शन में कोई नकरात्मक परिवर्तन नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: नीट यूजी परीक्षा से पहले मॉक ड्रिल आयोजित, चार मई को 22.7 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल 

स्वच्छ हवा और एसी की सुरक्षा

बयान में कहा गया है, "इससे एआईआरटीएच की तकनीक को एसी-फ्रेंडली माना जाता है, जो आपके एयर कंडीशनर के जीवन और दक्षता को बढ़ाते हुए इनडोर वायु गुणवत्ता में सुधार करने का दोहरा लाभ प्रदान करती है।"

एआईआरटीएच के सीईओ और संस्थापक और आईआईटी बॉम्बे के एरोसोल वैज्ञानिक रवि कौशिक ने कहा, "1 एआईआरटीएच एसी प्यूरीफायर के साथ आपका परिवार 1,500 सिगरेट कम पीता है। न केवल आपके फेफड़े बल्कि आप हमारी तकनीक से अपने एसी की भी सुरक्षा कर सकते हैं, जिसकी कीमत महंगे एयर प्यूरीफायर की तुलना में बहुत कम है। यह किसी भी एसी के साथ सहजता से एकीकृत होता है और बाजार में उपलब्ध इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर वाले एसी की तुलना में 5 गुना बेहतर वायु शोधन दक्षता प्रदान करता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें