कर्मचारी चयन आयोग ( Staff Selection Commission) ने दिल्ली पुलिस एसएससी हेड कांस्टेबल की उत्तर कुंजी जारी किया है। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) की परीक्षा में हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 अक्तूबर से 20 अक्तूबर 2022 के बीच आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे इसे 2 नवंबर से 7 नवंबर, 2022 तक कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवार को प्रति प्रश्न/उत्तर चुनौती के लिए सौ रुपये का भुगतान करना होगा।