Karnataka SSLC Result 2019: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। वहीं 100 प्रतिशत अंकों के साथ बच्चों ने SSLC परीक्षा पास की है। 73.7 प्रतिशत छात्रों ने इस साल Karnataka SSLC 2019 परीक्षा उत्तीर्ण कि है। वहीं पिछले साल की तुलना में परीक्षा परिणाम में 1.8 प्रतिशत अधिक रहा है। SSLC परिणाम कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) परीक्षा परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी कर दिया गय है। परीक्षा परिणाम के साथ बोर्ड ने एक टॉपर का स्कोर व जिलेवार रैंक को भी जारी किया है। पिछले वर्ष SSLC परिणाम 7 मई को जारी किया गया था।