28 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति
जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है, इसलिए उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकेंगे। उत्तर कुंजी के लिए आपत्ति विंडो 28 नवंबर 2022 शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही, उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए 100 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले एससएसी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Stenographer Answer Key 2022 पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुल जाएगा जिस पर आपको अपने लॉग-इन डिटेल्स डालने होंगे।
- डिटेल्स डालें और सबमिट कर दें।
- अब आंसर-की आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते है।
- ये प्रिंट आगे आपके काम आ सकता है।
परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं। आंसर-की वेबसाइट पर 28 नवंबर 2022 तक ही उपलब्ध है। इस समय के पहले इसे डाउनलोड कर लें। कैंडिडेट अपनी रिस्पांस शीट और आंसर-की दोनों का प्रिंट भी निकाल सकते हैं।