फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC: अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर राहुल-खड़गे-प्रियंका का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाई जा रही

Mon, 25 Aug 2025 03:32 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Protest 2025: दिल्ली के रामलीला मैदान में एसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज को लाठी के सहारे दबाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
राहुल-खड़गे-प्रियंका का केंद्र सरकार हमला - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Students Protest Delhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की भर्ती प्रक्रिया में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ हजारों अभ्यर्थी और प्रशिक्षक प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज के आरोपों ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं करती और “चुनाव चुराकर” सत्ता में आई है।

एसएससी परीक्षाओं को लेकर क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन, क्या हैं मांगें?; यहां जानें सबकुछ

राहुल गांधी का हमला- युवाओं का हक छीना जा रहा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "रामलीला मैदान में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे एसएससी अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि कायर सरकार की पहचान भी है। युवाओं ने सिर्फ अपने अधिकार (रोजगार और न्याय) मांगे थे, बदले में उन्हें लाठियां मिलीं।"

उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार युवाओं और उनके भविष्य की बिल्कुल परवाह नहीं करती। पहले वोट चोरी, फिर परीक्षा चोरी, फिर नौकरी चोरी और आखिर में हक और आवाज दोनों को कुचलना- यही इनकी पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप- पिछले 11 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था बर्बाद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य चुराना मोदी सरकार की आदत बन गई है। एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किया गया क्रूर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में बीजेपी ने भर्ती परीक्षाओं से लेकर नौकरी तक की यात्रा “पेपर लीक माफिया” को सौंप दी है, जिससे शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो गई है।

युवा परीक्षा में धांधली, भर्ती में घोटाले और पेपर लीक से परेशान-  प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे एसएससी छात्रों पर पुलिस बल का प्रयोग अमानवीय और शर्मनाक है। देशभर के युवा हर परीक्षा में धांधली, हर भर्ती में घोटाले और पेपर लीक से परेशान हैं। सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए, न कि उन पर लाठियां चलानी चाहिए।"

पुलिस ने जारी किया अपना बयान

वहीं दिल्ली पुलिस ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, करीब 1,500 प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए थे। अनुमति समय पूरा होने के बाद भी लगभग 100 लोग वहीं रुके रहे, जिनमें से 44 को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह का लाठीचार्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें