SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने एसएससी एमटीएस फाइनल रिजल्ट 2020 ( SSC MTS Final Result 2020) के अंक जारी कर दिए है। जो उम्मीदवार मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा 2020 में शामिल हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने फाइनल रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
एसएससी एमटीएस का फाइनल रिजल्ट 15 अक्टूबर, 2022 को घोषित किया गया था। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अंकों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके डैशबोर्ड पर अपने अंक देख सकते हैं। यह सुविधा 26 अक्टूबर से 15 नवंबर 2022 तक उपलब्ध रहेगी।
SSC MTS Final Result 2020: 3887 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ के पद पर नियुक्ति के लिए कुल 3887 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। SSC MTS 2022 का अंतिम परिणाम 15 अक्टूबर को घोषित किया गया था।
SSC MTS Final Result 2020: ऐसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर एसएससी एमटीएस फाइनल रिजल्ट 2020 मार्क्स पर क्लिक करें।
- लॉग-इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपके अंक स्क्रीन पर दिखेंगे।
- अंकों की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- फाइनल रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।