फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL final result: एसएससी सीजीएल का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 01 Nov 2022 08:32 AM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL final result: एसएससी सीजीएल का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL 2020 final result: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (Combined Graduate Level Examination 2020) का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एसएससी सीजीएल 2020 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 7,108 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा की सूचना के प्रावधानों के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को पदों का आवंटन दस्तावेजों के सत्यापन के समय उम्मीदवारों द्वारा दिए गए पदों की योग्यता-सह-वरीयता के आधार पर किया गया है। नियुक्ति के लिए कुल 7,108 उम्मीदवारों की अनंतिम रूप से सिफारिश की गई है। SSC CGL 2020 के अंतिम परिणाम में रिक्तियों के खिलाफ विभिन्न पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के श्रेणी-वार और पोस्ट-वार ब्रेकअप के साथ-साथ अंतिम चयनित उम्मीदवारों के कट-ऑफ विवरण शामिल हैं।
विज्ञापन

 

ऐसे चेक करें एसएससी सीजीएल का परिणाम 
  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2020- अंतिम परिणाम की घोषणा” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा।
  • अपनी डेट ऑफ बर्थ की मदद से अपना रिजल्ट चेक करें। 
  • एसएससी सीजीएल 2020 परिणाम का पीडीएफ डाउनलोड करें।
विज्ञापन

SSC ने चार उम्मीदवारों के रोके परिणाम
SSC ने चार उम्मीदवारों के साइन और फोटो मैच नहीं होने पर उनका परिणाम रोक दिया है। आयोग ने बताया कि चयनित और गैर-चयनित उम्मीदवारों के विस्तृत अंक 18 नवंबर 2022 को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यह सुविधा 18 नवंबर, 2022 से 2 दिसंबर, 2022 तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवार अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।  SSC CGL 2020 कौशल परीक्षा परिणाम 7 जुलाई, 2022 को घोषित किया गया था। “परीक्षा की सूचना के अनुसार, कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (CPT) और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) क्वालिफाइंग प्रकृति के हैं। सीपीटी में तीन मॉड्यूल होते हैं। मॉड्यूल- I डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) है और मॉड्यूल- II और III कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (CPT) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें