फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CPO: नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी है यहां, परीक्षा में सफल होने के लिए पढ़ें ये खबर

Tue, 07 Jul 2020 01:53 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
SSC CPO Vacancy 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में एसएससी सीपीओ परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें कुल पदों की संख्या 1,564 है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार को सेंट्रल इंडस्ट्रिएल सिक्योरिटी फोर्स, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और सशस्त्र सीमा बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी मिलती है। एसएससी सीपीओ में सफल होने के लिए उम्मीदवार को अनेक चरणों से होकर गुजरना होता है। आगे पढ़ते हैं शैक्षणिक और शारीरिक योग्यता..
विज्ञापन


पदों का विवरण-
कुल पद - 1564
  • दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (Exe) पुरुष - 91 पद
  • दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (Exe) महिला - 78 पद
  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में उप-निरीक्षक (जीडी) - 1395 पद

महत्वपूर्ण तिथियां:
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 17 जून, 2020
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 16 जुलाई, 2020
  • आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि: 18 जुलाई, 2020
आयु सीमा:
  • एसएससी सीपीओ की परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 01-01-2021 से की जाएगी।
  • वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

वेतन:

  • सीएपीएफ में उप-निरीक्षक (जीडी): लेवल -6 (3,400-1,12,400 रुपये)
  • दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एक्जीक्यूटिव) - (पुरुष / महिला) - लेवल -6 (35,400-1,12,400 रुपये)

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता:
सीपीओ के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए।

आवेदन शुल्क:
 इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवार तथा एससी, एसटी और ईएसएम को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।

शारीरिक योग्यता:

उम्मीदवारों की श्रेणी लंबाई (सेमी में)

  • गढ़वाल, कुमाऊं, हिमाचल प्रदेश, गोरखाओं, डोगरा, मराठों, कश्मीर घाटी, जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्वी राज्यों और सिक्किम के लद्दाख क्षेत्रों के पहाड़ी क्षेत्रों से संबंधित पुरुष उम्मीदवार- 165 सेमी
  • अनुसूचित जनजाति से संबंधित सभी उम्मीदवारों के लिए-162.5 सेमी
  • अन्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए 170 सेमी
  • गढ़वाल, कुमाऊं, हिमाचल प्रदेश, गोरखाओं, डोगरा, मराठों, कश्मीर घाटी, जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्वी राज्यों और सिक्किम के लद्दाख क्षेत्रों के पहाड़ी क्षेत्रों से संबंधित महिला उम्मीदवार- 155 सेमी
  • अनुसूचित जनजाति से संबंधित सभी महिला उम्मीदवारों के लि- 154 सेमी
  • अन्य महिला उम्मीदवारों के लिए- 157 सेमी

अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए एसएससी सीपीओ की तैयारी करने करना चाहते तो ये फॉर्म भरें- https://bit.ly/2BojFqi


श्रेणी वार पदों की जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें