देश के विभिन्न सुरक्षा बलों व पुलिस बलों में नौकरी वर्तमान समय में युवाओं की पहली पसंद है। इन नौकरियों के साथ जुड़ा गौरव व सम्मान युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसी प्रकार सीपीओ (एसआई) – दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ देश की चर्चित नौकरियों में से एक हैं, जिसके लिए हर साल लाखों युवा आवेदन करते हैं। इस वर्ष 1564 पदों के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं जो कि इस प्रकार हैं-
पदों का विवरण
इस चयन परीक्षा के जरिए दिल्ली पुलिस में 91 पुरुष एसआई और 78 महिला एसआई का चयन किया जाएगा। जबकि, सीएपीएफ के तहत सीआरपीएफ में 1040 पुरुष व 32 महिलाओं, बीएसएफ में 232 पुरुष व 12 महिलाओं, आईटीबीपी में 36 पुरुष व 7 महिलाओं, सीआईएसएफ में 18 पुरुष व 2 महिलाओं और एसएसबी में 16 महिलाओं का चयन होगा।
वेतन, भत्ते व अन्य लाभ
एसएससी सीपीओ सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ की नौकरियों में मान सम्मान के साथ-साथ बेहतर सैलरी व ढेरों अन्य सरकारी लाभ भी प्राप्त होते हैं। दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर का सातवें वेतन आयोग के तहत ग्रेड पे 4200 रु. है साथ ही इनका बेसिक वेतन 35,400 रु. होता है। साथ ही विभन्न तरीके के भत्ते जैसे मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, चिकित्सा भत्ता आदि भी प्रदान किए जाते हैं। ये भत्ते अलग अलग शहरों के आधार पर भिन्न होते हैं।
परीक्षा का पैटर्न व पात्रता
बता दें कि एसएससी सीपीओ सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ भर्ती परीक्षा पेपर 1 - 23 नवंबर से लेकर 26 नवंबर के बीच होगी। यह परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। इसमें कुल 200 अंक के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं। इस टेस्ट में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस ऐंड रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से 50-50 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाता है।
• शैक्षणिक योग्यता : दिल्ली पुलिस एवं सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
• आयु सीमा : इस पोस्ट के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 01-01-2021 के अनुसार, 20 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। साथ ही विभिन्न वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण के नियमों के तहत आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है।
Safalta.com के साथ पूरा करें अपना दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ में नौकरी का सपना
परीक्षा के आखिरी दिनों में तैयारी बेहद महत्वपूर्ण होती है। छात्रों के एसएससी सीपीओ एसआई - दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ भर्ती परीक्षा में सफलता के लिए safalta.com नया लाइव ऑनलाइन 45 दिनों का क्रैश कोर्स लाया है। इस ऑनलाइन क्रैश कोर्स में अभ्यर्थियों को दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी के द्वारा 135 घंटे से ज्यादा की ऑनलाइन कक्षाएं दी जाएंगी साथ ही इन कक्षाओं का रिकॉर्डेड वीडियो बैकअप भी उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए प्रॉब्लम सॉल्विंग सेशन्स का आयोजन होगा व तैयारी को और भी पक्की करने के लिए हर हफ्ते मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि इस कोर्स के नए बैच 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं।
अमर उजाला पाठकों के लिए विशेष छूट
आज ही एडमिशन लेने पर आप यह कोर्स मात्र 1199 रु. में उपलब्ध है तो वहीं 9 अक्टूबर को एडमिशन लेने पर इस कोर्स की फीस 1499 रु. हो जाएगी। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें safalta.com से और करें पक्की तैयारी।
साथ ही आज ही एडमिशन लेने पर SI300 कूपन कोड के साथ पाएं 300 रु. की अतिरिक्त छूट।
तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें दिल्ली पुलिस सीएपीएफ की पक्की तैयारी।इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- https://bit.ly/36HqL6w
दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर अथवा सीएपीएफ से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब पाएं, अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/N9oH8LWjFFvb6X6QA