फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Constable Recruitment: 1400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Fri, 29 Jul 2022 04:12 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के अंतर्गत रिक्त पदों की कुल संख्या 1411 निर्धारित की गई है। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीबीटी टेस्ट, शारीरिक परीक्षण और ट्रेड टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और एक बेहतर मौके की तलाश में हैं तो वह मौका आपके सामने आ गया है। कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज गुरुवार 29 जुलाई, 2022 को है। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवदेन नहीं किया है, वे अपना आवेदन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें। आइए हम इस खबर में आपको बताते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण

विज्ञापन

SSC Recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के अंतर्गत रिक्त पदों की कुल संख्या 1411 निर्धारित की गई है। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीबीटी टेस्ट, शारीरिक परीक्षण और ट्रेड टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। बता दें कि इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 8 जुलाई, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 29 जुलाई, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 30 जुलाई, 2022
  • सीबीटी परीक्षा की तारीख- अक्तूबर, 2022

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं पास या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 1 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, अन्य के लिए आवेदन निशुल्क है।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • पोर्टल पर लॉग इन करें और योग्यतानुसार इच्छुक पद के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें