SSC CHSL: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) पदों के लिए 12 अक्तूबर से परीक्षा का आयोजन शुरू करेगा। दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते एसएससी सीएचएसएल परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था। अब यह परीक्षा 12 अक्तूबर से आयोजित होगी।
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। अगल-अलग जोन के बचे हुए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिनको अभ्यर्थी संबंधित जोन में लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने खांसी और बुखार वाले उम्मीदवारों को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी है। ऐसे उम्मीदवारों को अलग कक्षा में बैठाकर परीक्षा दिलाई जाएगी।
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर, 19 अक्तूबर से 21 अक्तूबर और 26 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अगली परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।