फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Score Card: एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी स्थगित, यह है नई तारीख

Thu, 23 Feb 2023 10:43 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Tier 1 Score Card and Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी की रिलीज तिथि स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
SSC CGL Tier 1 Score card and Final Answer Key - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Tier 1 Score card and Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी की रिलीज तिथि स्थगित कर दी है। एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी 27 फरवरी को ssc.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है। इससे पहले, एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी 22 फरवरी को जारी होने वाली थी। स्कोर कार्ड की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

विज्ञापन


 

कर्मचारी चयन आयोग ने 09.02.2023 को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- I), 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है और परिणाम के अनुसार टियर- I परीक्षा, अंक और अंतिम उत्तर कुंजी को अपलोड किया जाना था। आयोग की वेबसाइट, पर एसएससी ने अधिसूचना में कहा कि सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि सीजीएलई, 2022 (टियर- I) के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी जो कि 22.02.2023 को जारी होनी थी, अब 27 फरवरी 2023 से 13 मार्च 2023 तक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए फिर से निर्धारित की गई है।
 

 

SSC CGL Tier 1 Result Score card 2022 ऐसे करें चेक

  1. उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
  4. एसएससी सीजीएल टियर I रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  5. लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  6. पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

 
विज्ञापन

SSC CGL Tier 1 Result नौ फरवरी को हुआ था जारी

SSC CGL टियर 1 परीक्षा 2022 का परिणाम नौ फरवरी, 2023 को जारी किया गया था। SSC CGL टियर 1 परीक्षा एक दिसंबर से 13 दिसंबर, 2022 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। टियर -1 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2022 के लिए चुना गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें