फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Result 2023: एसएससी सीजीएल टियर 1 का परिणाम जारी, जानिए सभी पदों के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ

Wed, 20 Sep 2023 08:33 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Tier 1 Result 2023: एसएससी सीजीएस टियर-1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे श्रेणीवार कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
SSC CGL Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Tier 1 Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तर, यानी एसएससी सीजीएल टियर 1 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

सभी पदों के लिए तय की गई अलग-अलग कटऑफ

एसएससी ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "टियर-1 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए कैटेगरी वाइज शॉर्टलिस्ट किया गया है। सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी और सहायक लेखा अधिकारी (सूची -1), कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी (जेएसओ) (सूची -2), सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-II (एसआई) (सूची -3) और अन्य सभी (सूची-4) पदों के पदों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ तय किए गए हैं।"

एसएससी सीजीएल टियर 2 के लिए न्यूनतम योग्यता 

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा संभावित रूप से 25 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली है। न्यूनतम योग्यता अंक अनारक्षित श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 25% और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20% है।

114 उम्मीदवारों का रिजल्ट रूका

आयोग ने बताया कि कोर्ट के आदेश के कारण 114 अभ्यर्थियों के नतीजे रोक दिये गये हैं. एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 14 से 27 जुलाई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम अब आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। श्रेणीवार कट-ऑफ लिस्ट आगे देखें।
विज्ञापन

SSC CGL cut off 2023

List 1
SC    154.29292
ST    148.98918
OBC    166.28763
EWS    167.18331
UR    169.67168
OH    147.95269
HH    126.86400
PWD (Others)    109.82718

List 2
SC    148.50911
ST    146.65109
OBC    165.86857
EWS    166.06750
UR    168.53975
OH    132.72381
HH    80.99998
VH    114.60998

List 3 for the post of statistical investigator
ST    127.32602
OBC    152.42184
EWS    158.76802
UR    172.36025
HH    49.14875
VH    82.56201
PWD (Others)    40.00000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें