फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किल्ड स्कूल में 4 महीने का विशेष शैक्षणिक उत्कृष्टता कार्यक्रम 16 अप्रैल से शुरू

Wed, 18 Apr 2018 01:14 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आज का दौर प्रतियोगिता का दौर है, यह बात हर माता पिता जानते एवं समझते हैं। बदलते समय की मांग के साथ हर माता पिता अपने बच्चे को जीवन में सफल होते एवं आगे बढ़ते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


परंतु माता पिता यह भूल जाते हैं कि प्रतियोगिता में टिके रहने एवं उससे निपटने के साथ साथ उनके बच्चे पर कक्षा में श्रेष्ठ होने का भी बोझ है, साथ ही होमवर्क का भी लोड है। इन सब के बीच एक बच्चे का मन इस अवधारणा को समझने की कोशिश कर रहा है जो कि उसे सिर्फ कक्षा में पेश किया गया है।

आज कल के बच्चों के पास एक अवधारणा को पूरी तरह से समझने का एवं उस पर विचार करने का पर्याप्त समय नहीं है। उससे पहले ही उन्हें मुश्किल समस्याओं की दुनिया में धकेल दिया जाता है, जिसका परिणाम उनके खराब अकादमिक प्रदर्शन में कई बार प्रतिबिंबित होता है।  
विज्ञापन


स्किल्ड ने बच्चों और उनके माता-पिता के बीच बढ़ती चिंता का विषय पहचाना है और कक्षा 3 से कक्षा 10 के लिए एक शैक्षणिक उत्कृष्टता कार्यक्रम का आयोजन किया है - यह एक विशेष प्रोग्राम है जिसमे 4 महीने का कांसेप्ट क्लीयरेंस शिक्षण कार्यक्रम होगा, जो सीबीएसई और आईसीएसई पाठ्यक्रम के साथ गठित है।

यहां बच्चे पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और नियमित रूप से उनके माता पिता के साथ उनकी प्रतिक्रिया को सांझा किया जाएगा। हर रोज़ की वर्कशीट इस बात पर खास ध्यान दे कर तैयार की गयी है जो ओलंपियाड की तैयारी में सहायक है और छात्र इस कार्यक्रम का अतिरिक्त लाभ ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें