डीयू के प्रमाणित डिप्लोमा कोर्सेज में ऑनलाइन दाखिला
एसओएल की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया कि यह कोर्सेज डीयू के जरमेनिक एंड रोमांस स्टडीज विभाग व ईस्ट एशियन स्टडीज विभाग से संबद्ध है। उन्होंने बताया कि हम इन्हें डिप्लोमा स्तर पर शुरू करने के लिए डीयू अकादमिक व कार्यकारी परिषद से मंजूरी ले चुके हैं, जिससे कि इन्हें समय से शुरू किया जा सके।
इन कोर्सेज के लिए परीक्षा डीयू की ओर से ली जाएगी और डिप्लोमा भी डीयू से ही मिलेगा। दाखिला पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। दाखिले के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी बल्कि दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। इन कोर्सेज को डीयू के छात्रों के साथ-साथ बाहरी छात्र भी कर सकते हैं। इस साल सर्टिफिकेट स्तर पर शुरू किए गए इन कोर्सेज में 650 छात्र दाखिला लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। प्रो मागो ने बताया कि यह ऐसे कोर्सेज हैं, जिनकी बाजार में काफी डिमांड है। इनकी सर्टिफिकेट व डिप्लोमा की पढ़ाई करके इनमें उच्च शिक्षा भी प्राप्त की जा सकती है।