एसओएल देगा प्रोजेक्ट और फंडिंग दोनों
एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि हमारे तीसरे वर्ष में करीब 67 हजार छात्र हैं, जिनमें से 15-20 फीसदी छात्र चौथे वर्ष का विकल्प ले सकते हैं। ऐसे में इन्हें चौथे वर्ष की पढ़ाई कराने के लिए जरूरी है कि शिक्षक भी अपडेट हो। इसके लिए हम शिक्षकों की रिसर्च मेथोडोलॉजी सिखाने की वर्कशाप कर रहे हैं जिसमें उन्हें बताया जा रहा है कि कैसे छात्रों को रिसर्च से परिचित कराना है, कैसे प्रोजेक्ट लेने हैं, कैसे छात्रों से रिसर्च करानी है।
खास बात यह है कि रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए एसओएल की ओर से फंडिंग भी की जाएगी।
अभी हमारे पास 55 शिक्षक है लेकिन चौथे वर्ष के कारण हमें शिक्षकों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी। इसके लिए लिए हमें अतिरिक्त शिक्षक बाहर से बुलाने पड़ेंगे। जब हम शिक्षकों को अपडेट कर देंगे तो वह 10-10 छात्रों को गाइड करेंगे। यह वर्कशाप सभी विषयों के लिए आयोजित की जा रही है।
दूसरी वर्कशाॅप 22-23 जुलाई को
प्रो. मागो ने बताया कि एक वर्कशाॅप करा चुके हैं, दूसरी वर्कशाॅप 22-23 जुलाई को करानी है। सात अगस्त तक हम सभी वर्कशाप पूरी कर लेंगे जिससे कि एक अगस्त से शुरू होने वाले सत्र में छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। हम छात्रों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक देना चाहते हैं, जो कि उनकी रिसर्च को आगे बढ़ाने में मदद करें। छात्रों को चौथे वर्ष में रिसर्च प्रोजेक्ट व उद्यमिता का ट्रैक (कंपनी आइडिया, बाजार का सर्वे, प्रोडक्ट लांच, कंपनी बनाने) देना है। जो प्रोजेक्ट कमेटी को अच्छे लगेंगे उन्हें कमेटी मूल्यांकित करेगी उन्हें फंडिंग दी जाएगी। सीख कर छात्र जो रिसर्च करेगा उसका आउटकम (रिसर्च पेपर के रूप में, पेटेंट के रूप में) आना जरूरी है।