फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SOL: एसओएल में शिक्षकों के लिए रिसर्च वर्कशॉप, छात्रों को प्रोजेक्ट से जोड़ने की योजना

Sun, 20 Jul 2025 07:51 AM IST
शाहीन परवीन रश्मि शर्मा

सार

Research Workshop: दिल्ली विश्वविद्यालय के एसओएल में शिक्षकों को रिसर्च से जोड़ने के लिए कार्यशालाएं कराई जा रही हैं, ताकि वे छात्रों को रिसर्च प्रोजेक्ट में सही दिशा में मार्गदर्शन दे सकें।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Higher Education: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नियमित कॉलेजों की तरह ही स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के तीसरे वर्ष के छात्र भी चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम के तहत चौथे वर्ष में प्रवेश करेंगे। एनईपी के तहत चौथे वर्ष में रिसर्च के पहलू भी जुड़े हैं। ऐसे में एसओएल ने शिक्षकों को रिसर्च और प्रोजेक्ट कैसे छात्रों को पढ़ाना है इसकी तैयारी की है। एसओएल शिक्षकों के लिए वर्कशाॅप की शृंखला आयोजित कर रहा है जिसमें शिक्षक रिसर्च में स्वयं को अपडेट करेंगे ताकि वह छात्रों को अच्छे से गाइड कर सकें।

 

एनईपी के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम में शिक्षकों को रिसर्च प्रोजेक्ट दिए जाएंगे जिससे कुछ समय बाद छात्र भी जुड़ेंगे। डीयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम वर्ष 2022 में लागू किया गया है। इसके तहत अगस्त से शुरू होने वाले सत्र में छात्र चौथे वर्ष में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन

एसओएल देगा प्रोजेक्ट और फंडिंग दोनों

एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि हमारे तीसरे वर्ष में करीब 67 हजार छात्र हैं, जिनमें से 15-20 फीसदी छात्र चौथे वर्ष का विकल्प ले सकते हैं। ऐसे में इन्हें चौथे वर्ष की पढ़ाई कराने के लिए जरूरी है कि शिक्षक भी अपडेट हो। इसके लिए हम शिक्षकों की रिसर्च मेथोडोलॉजी सिखाने की वर्कशाप कर रहे हैं जिसमें उन्हें बताया जा रहा है कि कैसे छात्रों को रिसर्च से परिचित कराना है, कैसे प्रोजेक्ट लेने हैं, कैसे छात्रों से रिसर्च करानी है। 
 
खास बात यह है कि रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए एसओएल की ओर से फंडिंग भी की जाएगी।
अभी हमारे पास 55 शिक्षक है लेकिन चौथे वर्ष के कारण हमें शिक्षकों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी। इसके लिए लिए हमें अतिरिक्त शिक्षक बाहर से बुलाने पड़ेंगे। जब हम शिक्षकों को अपडेट कर देंगे तो वह 10-10 छात्रों को गाइड करेंगे। यह वर्कशाप सभी विषयों के लिए आयोजित की जा रही है।
 
विज्ञापन

दूसरी वर्कशाॅप 22-23 जुलाई को

प्रो. मागो ने बताया कि एक वर्कशाॅप करा चुके हैं, दूसरी वर्कशाॅप 22-23 जुलाई को करानी है। सात अगस्त तक हम सभी वर्कशाप पूरी कर लेंगे जिससे कि एक अगस्त से शुरू होने वाले सत्र में छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। हम छात्रों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक देना चाहते हैं, जो कि उनकी रिसर्च को आगे बढ़ाने में मदद करें। छात्रों को चौथे वर्ष में रिसर्च प्रोजेक्ट व उद्यमिता का ट्रैक (कंपनी आइडिया, बाजार का सर्वे, प्रोडक्ट लांच, कंपनी बनाने) देना है। जो प्रोजेक्ट कमेटी को अच्छे लगेंगे उन्हें कमेटी मूल्यांकित करेगी उन्हें फंडिंग दी जाएगी। सीख कर छात्र जो रिसर्च करेगा उसका आउटकम (रिसर्च पेपर के रूप में, पेटेंट के रूप में) आना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें