फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SOL: बेसमेंट में परीक्षा आयोजन से छात्रों में असंतोष, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज करने की मांग

Wed, 21 May 2025 09:05 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU SOL: एसओएल की परीक्षा बेसमेंट जैसी तंग और अव्यवस्थित जगह पर कराए जाने को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SOL: डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) की एक परीक्षा निर्माणाधीन बेसमेंट पार्किंग में कराए जाने का वीडियो वायरल होने पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के नेतृत्व में छात्रों ने एसओएल प्रशासन और डीयू प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में छात्रों ने इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन


निर्माणाधीन बेसमेंट पार्किंग में परीक्षा आयोजित किए जाने पर एसओएल प्रशासन का कहना है कि सेंटर डीयू परीक्षा शाखा की ओर से बनाए जाते हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन ने बेसमेंट में परीक्षा आयोजित की और छात्रों को निर्माण कार्य के बीच परीक्षा देने को मजबूर होना पड़ा।

यह असुरक्षित और अनुपयुक्त होने के साथ-साथ एसओएल छात्रों के लिए बेहद अपमानजनक और भेदभावपूर्ण भी है। केवाईएस ने वीडियो जारी कर कहा कि जिस बेसमेंट पार्किंग में निर्माण कार्य जारी है, वहां धातु के पाइप, पेंट की बाल्टियां, पत्थर की स्लैब, सीढ़ियां चारों ओर बिखरी हैं। गर्मी में बिना पंखों के छात्रों ने परीक्षा दी। छात्रों की जान को जिस तरह से खतरे में डाला गया वह सही नहीं है। यह प्रशासन की लापरवाही को दिखाता है।
विज्ञापन


केवाईएस ने आंतरिक मूल्यांकन और परीक्षा परिणामों से संबंधित सभी मुद्दों के तत्काल समाधान की भी मांग की। इस मामले पर डीयू एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने कहा, परीक्षा केंद्र परीक्षा शाखा की ओर से बनाए जाते हैं। जहां पर परीक्षा हुई वहां नियमित कॉलेजों व लॉ की परीक्षा भी आयोजित की जाती है। परीक्षा कराने को लेकर वहां सुविधाएं हैं।

पंडाल में परीक्षा देने को मजबूर किया गया था

केवाईएस ने कहा है कि इससे पहले भी साल 2024 में भी बी कॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को ठंड में शादी के पंडाल में परीक्षा देने को मजबूर किया गया था। संगठन ने बेसमेंट में परीक्षा आयोजित कर छात्रों की जान को खतरे में डालने के लिए जिम्मेदार डीयू और एसओएल अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें