SOF IEO Result 2024-25: साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन ( SOF ) जल्द ही लेवल-1 के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड (IEO) परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट की घोषणा होने पर परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sofworld.org) के माध्यम से रिजल्ट देख सकेंगे। उम्मीदवार रोल नंबर के माध्यम से अपने अंक देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड (SOF IEO) SOF द्वारा कक्षा 1-12 के छात्रों के लिए आयोजित एक वार्षिक शैक्षणिक प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य अंग्रेजी भाषा में उनके ज्ञान और कौशल तथा समझने की क्षमता का आकलन करना है। अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड दो स्तरों में आयोजित किया जाता है: स्तर 1, जो कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए है, और स्तर 2, जो कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के लिए है।