काम की हद तय करें
टॉक्सिक प्रोडक्टिविटी से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने काम की हद तय करें। तय समय पर ही काम करें, लगातार मोबाइल देखने की आदत कम करें और खाली समय में खुद को आराम दें। कोशिश करें कि काम और निजी जिंदगी के बीच बराबर संतुलन बना रहे। अगर दबाव ज्यादा महसूस हो, तो कुछ दिन की छुट्टी लेकर खुद को थोड़ा ब्रेक देना सही है।
उद्देश्य स्पष्ट हों
यह जरूरी नहीं कि आप कितने घंटे काम करते हैं, बल्कि असली मायने आपके काम के नतीजों के होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हर काम गुणवत्ता के साथ पूरा हो। इसके लिए साफ-साफ लक्ष्य तय करना मददगार होता है। जब आपके उद्देश्य स्पष्ट होंगे, तो आप समझ पाएंगे कि किस काम को पहले करना है और किसे बाद में रखा जा सकता है। इसका मतलब यह भी है कि जरूरत पड़ने पर कुछ काम आगे शेड्यूल किए जा सकते हैं या किसी और को सौंपे जा सकते हैं।