फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम: इन बच्चों को मिलेगी जेईई-नीट की फ्रि कोचिंग, दो महीने का क्रैश कोर्स भी; क्या है सरकार का प्लान?

सार

सिक्किम सरकार ने गरीब परिवारों के जेईई और एनईईटी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू करने का एलान किया है। इसके तहत छात्रों को दो महीने का क्रैश कोर्स कराया जाएगा।
विज्ञापन
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को ‘CM-SAATHI’ योजना शुरू करने की घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों के उन छात्रों को मुफ्त कोचिंग देना है, जो जेईई और नीट की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बताया कि यह योजना आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर शुरू की गई है। इसके तहत जरूरतमंद छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए दो महीने का मुफ्त क्रैश कोर्स कराया जाएगा।

कोचिंग फीस नहीं भर पाने वाले छात्रों को मिलेगा पढ़ाई का सहारा

तमांग ने बताया कि इस बारे में प्रस्ताव को कल राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा, "गरीब परिवारों के कई छात्र JEE और NEET की परीक्षा देना चाहते हैं, लेकिन वे अच्छे कोचिंग सेंटरों की फीस नहीं भर पाते हैं।"

तीन दशक से भी पहले राजनीति में आने से पहले खुद शिक्षक रहे तमांग ने शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी और उनके समर्पण, त्याग और चुनौतियों की सराहना की।

उन्होंने कहा, "शिक्षा में उनका अटूट विश्वास हमें प्रेरित करता रहता है और आज के शिक्षक त्याग, सेवा और समर्पण की उस विरासत के गौरवशाली संरक्षक हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए क्या है सरकार की योजना? 

उन्होंने कहा कि 2025-26 में राज्य के कुल बजट का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य सिक्किम को शिक्षा का केंद्र बनाना और राज्य को सुनहरा, समृद्ध और सक्षम बनाना है।

यह बहुत गर्व की बात है कि 27 मई 2026 को सिक्किम को पूरी तरह साक्षर राज्य घोषित किया गया, जो राज्य की शैक्षिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षकों को नियमित करने, उनकी भर्ती और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

तमांग ने कहा कि राज्य सरकार 'सिक्किम लाइफ स्किल्स करिकुलम' (जीवन कौशल पाठ्यक्रम) शुरू करने की दिशा में काम कर रही है, जो छात्रों को CPR, प्राथमिक चिकित्सा, अग्नि सुरक्षा और आपदा की तैयारी जैसे व्यावहारिक कौशल सिखाएगा।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें