CM-SAATHI को और बढ़ाने की तैयारी
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि सरकार भविष्य में CUET, CLAT, NDA और UPSC फाउंडेशन जैसे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी इसी तरह की सुविधाएं शुरू करने पर विचार कर रही है। उनका कहना है कि CM-SAATHI सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि सिक्किम के युवाओं के सपनों और राज्य के बेहतर भविष्य में किया गया निवेश है। उन्होंने छात्रों से बड़े लक्ष्य रखने, अनुशासन के साथ पढ़ाई करने और इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने प्रिंसिपलों, शिक्षकों और अभिभावकों से भी छात्रों का मार्गदर्शन करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने इस पहल को सफल बनाने में सहयोग के लिए शिक्षा मंत्रालय, IIT कानपुर, SATHEE टीम और राज्य शिक्षा विभाग का धन्यवाद किया। अधिकारियों के अनुसार, CM-SAATHI से छात्रों को बेहतर प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मौका मिलेगा और भविष्य में राज्य को डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में नई प्रतिभाएं मिलेंगी।