फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस्ड में आरोही देशपांडे बनीं महिला टॉपर, हासिल किए 360 में से 280 अंक

Mon, 01 Jun 2026 12:09 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2026 Result: इस साल महिला कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरोही देशपांडे ने टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 280 अंक हासिल कर महिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced 2026 Result: सोमवार को अधिकारियों ने घोषणा की कि दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने जेईई-एडवांस्ड 2026 में 360 में से 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं, महिला कैटेगरी में IIT दिल्ली जोन की आरोही देशपांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए CRL 77 हासिल किया और महिला टॉपर बनीं। उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त किए। 

10,107 महिला उम्मीदवार हुई सफल

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) 2026 में कुल 56,880 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की। इनमें से 10,107 महिला उम्मीदवार और 46,773 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल एक तृतीय-लिंगी उम्मीदवार उत्तीर्ण नहीं हो सका। वहीं, दिव्यांग श्रेणी में 3,052 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,864 उम्मीदवार दोनों पेपरों में शामिल हुए और 887 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। 

विज्ञापन

1.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल

कबीर छिल्लर 329 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। शुभम कुमार ने शीर्ष रैंक हासिल करने पर खुशी व्यक्त की।

कुमार ने पीटीआई वीडियो को बताया, "मैं पिछले दो वर्षों से जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था और मुझे उम्मीद थी कि मेरी मेहनत मुझे अच्छी रैंक दिलाने में मदद करेगी। अब जब मैंने अखिल भारतीय रैंक 1 प्राप्त कर ली है, तो मैं बहुत खुश हूं।"

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की द्वारा जारी परिणाम आंकड़ों के अनुसार, 17 मई को आयोजित जेईई (एडवांस्ड) 2026 के दोनों पेपरों में कुल 1,87,389 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 1,79,694 उम्मीदवार उपस्थित हुए।

IIT मद्रास जोन में सबसे अधिक 14,294 उम्मीदवार हुए उत्तीर्ण

IIT मद्रास जोन में सबसे अधिक 14,294 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। इसके बाद IIT बॉम्बे जोन में 12,389 और IIT दिल्ली जोन में 10,697 उम्मीदवार सफल रहे।

उम्मीदवार अपने परिणाम JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं और अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) भी डाउनलोड कर सकते हैं, जो सोमवार को जारी कर दी गई है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा देशभर के Indian Institutes of Technology (IITs) और अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मुख्य द्वार मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें