Severe Air Pollution in Delhi: दिल्ली की हवा एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। बढ़ते प्रदूषण के बीच बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्कूलों में सभी आउटडोर गतिविधियां अगले आदेश तक रोक दी हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Delhi School: दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हवा की गुणवत्ता "गंभीर" स्तर पर पहुंच गई है, जो लोगों की सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। इसी वजह से दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि वे बच्चों की बाहर होने वाली गतिविधियों और खेलों को कुछ समय के लिए रोक दें।
विज्ञापन
यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) से कहा था कि वह स्कूलों में खेल गतिविधियां रोकने पर विचार करे। आयोग ने बताया कि अभी की हवा बच्चों के लिए बहुत हानिकारक है, इसलिए नवंबर और दिसंबर में होने वाली खेल प्रतियोगिताएं भी रोक दी गई हैं।
अदालत का हस्तक्षेप समय रहते क्यों जरूरी था?
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे प्रदूषित हवा से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसका कारण यह है कि उनका शरीर और फेफड़े अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुए होते। बच्चे वयस्कों की तुलना में तेज सांस लेते हैं और ज्यादा समय बाहर खेलते हैं। इसी वजह से उनके शरीर में जहरीली हवा और हानिकारक कण ज्यादा मात्रा में पहुंच जाते हैं।
इस मामले में न्यायालय की सहायता कर रहे न्यायमित्र ने कहा कि नवंबर और दिसंबर में स्कूलों में बाहरी गतिविधियां कराना बच्चों को मानो "गैस चैंबर" में धकेलने जैसा है।
विज्ञापन
बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी की और कहा कि इस स्थिति में खेल गतिविधियों की अनुमति देकर दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है।