फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam HSLC Result: आज जारी होगा असम बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Fri, 11 Apr 2025 09:19 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Class 10 Board Result: असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज सुबह करीब 10:30 बजे कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। नतीजे जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
Assam Class 10 Board Result - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Class 10 Board Result: असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (ASSEB) आज सुबह करीब 10:30 बजे कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। नतीजे जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन


नतीजों के जारी होने की घोषणा असम सरकार के कैबिनेट मंत्री रनोज पेगू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की।
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

15 फरवरी से 3 मार्च तक हुई परीक्षा

असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से लेकर 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। असम बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 और 22 जनवरी को आयोजित की गईं। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थीं। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट में यह पेपर दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुए थे।

पिछले साल 20 अप्रैल को घोषित हुए थे परिणाम

असम बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम पिछले साल 20 अप्रैल को जारी किया गया था। पिछले साल SEBA असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 75.7 प्रतिशत था। पिछले साल पास प्रतिशत 2023 में 72.69 प्रतिशत से बढ़कर 75.7 प्रतिशत हो गया।

SEBA HSLC Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?

परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को निम्नलिखित सरल कदमों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या results.sebaonline.org पर जाएं। 
  • अब होमपेज में "SEBA Assam HSLC Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें