महाराष्ट्र में पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी के बाद ही खोला जाएगा। सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने यह बात कही है। उन्होंने बुधवार को कहा कि राज्य शिक्षा विभाग, राज्य स्वास्थ्य विभाग की मंजूरी के बाद ही पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षाओं के लिए स्कूल पुन: खोलने की अनुमति देगा।