फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडुचेरी में 4 जनवरी 2021 से फिर से खुलेंगे स्कूल, 10 बजे से लेकर 1 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

Wed, 16 Dec 2020 05:57 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुडुचेरी में सभी स्कूल अगले साल जनवरी में खुलेंगे। 4 जनवरी से सभी स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। इस बात की जानकारी बुधवार को सूबे के कृषि और शिक्षा मंत्री आर कमलकन्नन ने दी है। गौरतलब है कि सूबे में मार्च से ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्कूलों को बंद रखा गया है। अब अगले साल चार जनवरी से नियमित तौर पर स्कूलों को फिर से खोला जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु: कोरोना वायरस की वजह से सरकारी स्कूलों के छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं रद्द

सुबह 10 बजे से 1 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

शुरू में सभी स्कूलों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक की कक्षाएं चलेंगी। स्कूलों को आधे दिन के लिए खोला जाएगा। इसके बाद नियमित तौर पर पूरे दिन के लिए स्कूलों को खोला जाएगा। सूबे के शिक्षा मंत्री ने बताया कि 18 जनवरी से सभी स्कूलों में पूरे दिन की कक्षाएं होंगी। स्कूलों को खोलते वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-BSSC इंटर स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा-2014 के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड


बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए पूरे देशभर में मार्च से सभी स्कूलों, कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सूबे में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के घटने के बाद सूबे की सरकार ने स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें