फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों के लिए 21 सितंबर से खुल रहे हैं स्कूल

Sun, 20 Sep 2020 12:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में 21 सितंबर से नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खुलेंगे। हालांकि राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रतिदिन कक्षाएं नहीं चलेंगी। यदि किसी छात्र को किसी विषय में कोई परेशानी है तो वह अपने माता-पिता की अनुमति से स्कूल जा सकता है। 

विज्ञापन


दरअसल, केंद्र सरकार के अनलॉक 4.0 की गाइडलाइन में 21 सितंबर से आंशिक तौर पर नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोलने जाने की अनुमति दी थी। अनलॉक 4.0 की गाइडलाइन में कहा गया था कि अभिभावकों से लिखित अनुमति के बाद ही नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र स्कूल जा सकेंगे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी स्कूलों के लिए कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी गाइडलाइंस जारी की थी।

ये भी पढ़ें- जानिए किन राज्यों में 21 सितंबर से खुल रहे हैं स्कूल और किन राज्यों ने कर दिया है मना
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से कंटेंमेंट जोन को छोड़कर सभी जगह नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आंशिक तौर पर स्कूल खोलने की अनुमति दी है। कई राज्यों ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए  21 सितंबर से स्कूल खोलने को लेकर मनाही कर दी है। जबकि कई राज्य 21 सितंबर से छात्रों के लिए स्कूल खोलने को तैयार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें