फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, हरियाणा में कब से खुलेंगे स्कूल? सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का होगा पालन 

Thu, 04 Jun 2020 01:00 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा होते ही सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे। अब अनलॉक 1.0 की घोषणा होते ही धीरे-धीरे विभिन्न राज्य स्कूलों को खोलने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा में भी अगले महीने से स्कूलों को खोल दिया जाएगा। स्कूलों को विभिन्न चरणों में खोला जाएगा। जुलाई महीने में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को धीरे-धीरे खोला जाएगा और कक्षाओं का संचालन होगा। सूबे के शिक्षा मंत्री कंवर पाल का कहना है कि अगले महीने से विभिन्न चरणों में स्कूल खोले जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए दो चरणों में स्कूलों का संचालन करने को लेकर अभिभावकों, स्टेकहोल्डर्स और शिक्षकों के साथ ही विशेषज्ञों की सलाह लेगी। पहले चरण में दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाओं का संचालन होगा और उसके बाद 6 से लेकर नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोला जाएगा। फिर इसके अलगे चरण में पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज और विश्वविद्यालयों में कक्षाओं का संचालन अगस्त से होगा। मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही हरियाणा में स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ स्कूलों में डेमो क्लासेस चलाई जाएंगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग कैसे सुनिश्चित की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें