फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Winter Holidays: इन राज्यों और जिलों ने बढ़ाई शीतकालीन छुट्टियां, जानें कब से खुलेंगे स्कूल

Wed, 15 Jan 2025 01:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

School Holidays: उत्तर भारत में सर्दी के बढ़ते प्रकोप के कारण कई जिलों में छात्रों के लिए स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। यहां भारत के कई राज्यों और शहरों में स्कूल की छुट्टियों की सूची दी गई है, जिसमें दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु समेत अन्य कई राज्य शामिल है।
विज्ञापन
1 of 8
School Closed - फोटो : अमर उजाला
School Winter Holidays: नए साल की शुरुआत के साथ ही भारत के कई राज्यों में भीषण शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और जम्मू-कश्मीर जैसे क्षेत्रों में इस समय सर्दियों की छुट्टियां चल रही हैं। खराब मौसम की स्थिति के चलते उत्तर भारत के ज्यादातर स्कूल 13 जनवरी को लोहड़ी और 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टियों के बाद 15 जनवरी, 2025 को फिर से खुलने वाले हैं।

हालांकि, कुछ जिलों में मौसम विभाग द्वारा जारी शीत लहर की चेतावनी और घने कोहरे के अलर्ट के कारण शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों ने भीषण शीतलहर के कारण छात्रों के लिए स्कूल बंद करने की घोषणा की है। बरेली में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बुधवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, निजी और परिषदीय स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसी तरह बदायूं में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 15 और 16 जनवरी को दो दिन के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। शाहजहांपुर में भी इसी तरह का आदेश जारी कर आठवीं कक्षा तक के स्कूल 16 जनवरी तक बंद रखे गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
School Holidays in October 2024 - फोटो : freepik

गाजियाबाद में स्कूल की छुट्टियां

शीतलहर के चलते जिला मजिस्ट्रेट इंद्र विक्रम सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश बढ़ाने की अधिसूचना जारी की है। 18 जनवरी तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी स्कूल आएंगे। यह आदेश यूपी बोर्ड , सीबीएसई, आईसीएससीई व अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा।
 
विज्ञापन

3 of 8
School Holidays - फोटो : freepik

पटना में स्कूल की छुट्टियां

ठंड में बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी ने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्री-स्कूलों में कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 15 जनवरी तक रोक लगा दी है। कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं में शिक्षण समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही रखने के निर्देश दिए गए हैं।
 

4 of 8
School Holidays - फोटो : freepik

राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियां

राजस्थान के जयपुर, दौसा, सीकर, बूंदी, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, ब्यावर, धौलपुर और झालावाड़ में शीतलहर के कारण 8वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए समय में बदलाव किया गया है। वे सुबह 10 बजे से लगेंगी।
विज्ञापन

5 of 8
School Holidays - फोटो : freepik

गोरखपुर में स्कूल की छुट्टियां

गोरखपुर में सभी सरकारी, आंगनवाड़ी और निजी शिक्षण संस्थान 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। ये 15 जनवरी को फिर से खुलेंगे। शीतलहर और कोहरे के चलते नोएडा में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
School Holidays - फोटो : freepik

लखनऊ स्कूल की छुट्टियां

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल की छुट्टियां 14 जनवरी 2025 तक बढ़ाने का आदेश दिया है। साथ ही गंगवार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन कक्षाएं भी चलाई जा सकती हैं। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुले रहेंगे और जहां छुट्टियां नहीं हैं, वहां ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

7 of 8
School Holidays - फोटो : freepik

दिल्ली में स्कूलों की छुट्टियां

दिल्ली सरकार की छुट्टियों की सूची के अनुसार, शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूल 15 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश पर रहेंगे। स्कूलों के 16 जनवरी 2025 (गुरुवार) को फिर से खुलने की उम्मीद है। हालांकि, अगर शीतलहर जारी रहती है या शहर कोहरा छाया रहता है, तो छुट्टियां और बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
School Holidays - फोटो : freepik

हिमाचल प्रदेश की छुट्टियां

सभी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है, जो 1 जनवरी से 1 फरवरी, 2025 तक रहेगा। जम्मू-कश्मीर में कक्षा 5 तक के स्कूल 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें