फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Ragging: मोरीगांव स्कूल में रैगिंग का मामला, एक शिक्षक निलंबित और नौ छात्रों को अन्य स्कूलों में भेजा

Thu, 13 Nov 2025 06:04 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

School: मोरीगांव के एक स्कूल में रैगिंग के मामले में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और नौ छात्रों को अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच तुरंत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam School: असम के मोरीगांव जिले के एक शैक्षणिक संस्थान में रैगिंग की घटना में कथित रूप से शामिल होने के कारण एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि नौ छात्रों को अलग-अलग स्कूलों में स्थानांतरित किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला आयुक्त (शिक्षा) अनुसूया शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन ने जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के अधिकारियों के साथ मिलकर गुरुवार को शिक्षक विश्वजीत चौधरी को स्कूल के हाउस मास्टर के रूप में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।

स्कूल के उप प्रधानाचार्य ध्रुबज्योति शर्मा का तबादला नागालैंड के मोकोकचुंग में कर दिया गया है।

जांच के लिए समिति गठित

रैगिंग की घटना में कथित रूप से शामिल नौ वरिष्ठ छात्रों को असम के अन्य जेएनवी स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ छात्रों के एक समूह ने 5 नवंबर को एक जूनियर छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की थी।
विज्ञापन


इस समिति में जिला प्रशासन, पुलिस और जेएनवी अधिकारियों के प्रतिनिधि शामिल थे।

वरिष्ठ छात्रों के अभिभावकों से एक शपथ पत्र देने को कहा गया है कि उनके बच्चे भविष्य में ऐसी किसी भी घटना में शामिल नहीं होंगे।

अधिकारी ने आगे बताया कि सभी शिक्षकों को हाउस मास्टर के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की भी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें