फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की शेष परीक्षाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला?

Wed, 17 Jun 2020 02:07 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई - फोटो : social media
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने सीबीएसई से बची हुई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने पर विचार करने के लिए कहा है। न्यायालय का कहना है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नंबर देने के बारे में सोचे। कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने सीबीएसई से दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं को रद्द करने के बारे में अगले मंगलवार तक फैसला करने के लिए कहा है। इस मामले की अब अगली सुनवाई 23 जून को होगी। गौरतलब है कि अभिभावकों की तरफ से उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर मांग की गई थी कि कोरोना वायरस के मद्देनजर बोर्ड बची हुई परीक्षाओं को स्थगित करे।

विज्ञापन

 
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं का आयोजन एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच होना है। बोर्ड बारहवीं कक्षा के 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षा ले रहा है। जबकि उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों की वजह से रद्द हुईं दसवीं की परीक्षाएं होंगी। 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय: ओपन बुक परीक्षा में व्हॉट्सएप से विद्यार्थियों को मिलेंगे प्रश्नपत्र, मेल से भेज सकेंगे पेपर का हल
विज्ञापन
विज्ञापन



याचिकाकर्ताओं का कहना था कि बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को रद्द करें और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों के परिणाम घोषित करे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा होते ही सीबीएसई बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद सीबीएसई ने फैसला लिया था कि दसवीं की परीक्षाएं सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली में होंगी और बारहवीं की शेष परीक्षाएं पूरे देश में होंगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें