फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBCS 2019 प्रीलिम्स के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 23 Jan 2019 03:20 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
WBCS 2019 पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आपको बता दें कि ये प्रवेश पत्र प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। परीक्षा 09 फरवरी 2019 को निर्धारित है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और छात्र अपने नामांकन पत्र और जन्म तिथि के साथ अपने कॉल लेटर का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड-

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नामांकन नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
- अपना विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल PSC प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी करता है। उम्मीदवार जो प्रीलिम्स परीक्षा को पास करेंगे उन्हें मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद साक्षात्कार होगा। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

मुख्य तथ्य-

- WBPSC ने 22 जनवरी 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड जारी किया है।
- उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है जिनकी परीक्षा 09 फरवरी 2019 को होगी।
- आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध है और छात्र अपने नामांकन पत्र और DoB के साथ अपने कॉल लेटर को डाउनलोड कर सकते हैं।
- उम्मीदवार जो प्रीलिम्स परीक्षा को क्लियर करते हैं, उन्हें मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद साक्षात्कार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें