फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UT चंडीगढ़ जेबीटी परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें डाउनलोड

Fri, 15 Feb 2019 02:12 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती परीक्षा के परिणाम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (NITTTR) द्वारा घोषित कर दिये गए हैं। शिक्षा विभाग चंडीगढ़ द्वारा एनआईटीटीटीआर के माध्यम से परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा परिणाम अब NITTTR की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा अक्टूबर 2018 के महीने में जेबीटी के 418 पदों के लिए आयोजित की गई थी। जेबीटी के रिक्त पदों के लिए कुल 21,578 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 27 जनवरी 2019 को भर्ती प्रक्रिया के एक भाग के रूप में UT,चंडीगढ़ के स्कूल / कॉलेजों के 43 परीक्षा केंद्रों पर एक लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के लिए कुल 11,686 उम्मीदवार उपस्थित हुए।

शीघ्र ही उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। किसी भी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को समय समय पर विजिट करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी रिजल्ट से संबंधित जानकारी के  लिए यहां क्लिक करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें