उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त स्टेनोग्राफर परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिया हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, उसकी प्रतिक्षा अब खत्म, आज यानी 05 मार्च, 2019 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने संयुक्त स्टेनोग्राफर परीक्षा के प्रवेश पत्र को घोषित कर दिए हैं।
आपको बता दें की कुल 352 पदों पर निकली विज्ञप्ति के तहत यह आवेदन निकाले गए थे। यह संयुक्त स्टेनोग्राफर परीक्षा 10 मार्च, 2019 को आयोजित होगी। संयुक्त स्टेनोग्राफर परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।