परीक्षा देने वाले आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश के साथ अधिसूचना जारी की गई है। यदि आपके एडमिट कार्ड में फोटो धुंधली या विकृत है, तो आवेदकों को मूल फोटो पहचान पत्र के साथ दो समान फोटो और प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट परीक्षा के समय ले जाना आवश्यक है। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी जैसे की परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय, परीक्षा तिथि सब प्रवेश पत्र में अंकित किया गया है।
UPSC CISF ACS ऐसे करें डाउनलोड-
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए ई-प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन में ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर डाउनलोड ई-एडमिट "क्लिक हेयर" लिंक पर क्लिक करें।
- पूछी गई जानकारी को दर्ज कर "यस बटन" पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर CISF नंबर व रोल नंबर जो आपके पास हो उस पर क्लिक करें।
- अब सभी जानकारियों को दर्ज करके "सबमिट बटन" पर क्लिक करें और प्रवेश पत्र डाउन कर लें।