उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2016 का अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। 630 नए पीसीएस को सफलता प्राप्त हुई। इनमें से कानपुर, कौशलपुर में रहने वाली "जयजीत कौर होरा" ने इस परीक्षा में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ के "विनाद कुमार पांडेय" और तीसरे स्थान पर नैनी, प्रयागराज के "नवदीप शुक्ला" रहें। यह अंतिम परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
पीसीएस-2016 की परीक्षा 633 पदों पर भर्ती के लिए हुई थी। पीसीएस-2016 की प्रारंभिक परीक्षा 20 मार्च 2016 को आयोजित की गई थी। आपको बता दें, की इस परीक्षा का परिणाम आने में 3 साल का समय लग गया। वहीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 27 मई 2016 को जारी किया गया था, जिसमें लगभग 14 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से 5 अक्टूबर 2016 तक आयोजित की गई थी।
| संख्यानायब तहसीलदार | 209 |
| डिप्टी कलेक्टर | 53 |
| डिप्टी एसपी | 52 |
| जिला प्रशासनिक अधिकारी परिवार कल्याण | 18 |
| जिला लेखा परीक्षा अधिकारी | 59 |
| जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी | 23 |
| खंड विकास अधिकारी | 21 |
| असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर | 14 |
| जिला प्रोबेशन अधिकारी | 07 |
| वाणिज्य कर अधिकारी | 56 |
| सहायक श्रमायुक्त | 03 |
| उप निबंधक | 14 |
| जिला समाज कल्याण अधिकारी | 03 |
| सहायक आयुक्त सहकारिता | 10 |