फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 41520 पदों के परीक्षा परिणाम जारी, लें पूरी जानकारी

Tue, 19 Feb 2019 10:50 AM IST
shubham एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
up police
विज्ञापन

UP Police सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 2018 में आयोजित हुई, कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के परिणाम अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर घोषित कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें इस परीक्षा की विज्ञप्ति जनवरी 2018 में जारी की गई थी। जिसके अंतर्गत यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लगभग 23520 युवा पुलिस सिपाही और 18000 पीएसी के पदों पर आवेदन मांगें गए थे। इस परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का जल्द ही पुलिस वेरिफिकेशन कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

पुलिस कांस्टेबल के 41,520 पदों के लिए लिखित परीक्षा 18 और 19 जून, 2018 और 25 और 26 अक्टूबर, 2018 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 6 दिसंबर, 2018 से 14 फरवरी, 2019 तक शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की फरवरी के प्रथम सप्ताह में जारी कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्स्टेबल्स परीक्षा के चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, उसके बाद एक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया व फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) होता है। डीवी और पीएसटी प्रक्रिया के बाद अंक प्राप्त करने वालों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाता है। जोकि परीक्षा के चयन का आखिरी चरण होता है।

वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा मे शामिल हुए थे, वे यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देखें।

Sarkari result से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें