रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएफ एवं आरपीएसएफ) द्वारा सब इंस्पेक्टर/कांस्टेबल परीक्षा के जरनल कट ऑफ अंक घोषित किए गए हैं। परीक्षा के कट ऑफ अंक रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। परीक्षा के कट ऑफ सभी समूहों- ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई और एफ के लिए जारी किए गए हैं। आरपीएफ एसआई परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपने परीक्षा के कटऑफ की जांच कर सकते हैं। सब इंस्पेक्टर/कांस्टेबल परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर जरूर पढ़े।