मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियर व लेखा अधिकारी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in से एमपीपीजीसीएल जेई व एओ परीक्षा 2019 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। MPPGCL JE व AO ने मार्च 2019 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। कनिष्ठ अभियंता व लेखा अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा 19 मार्च, 2019 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए आगे की स्लाइड देखें।