फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police ASI मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, देखें परीक्षा की तिथि

Thu, 28 Feb 2019 02:03 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 174 आशु सहायक अवर निरीक्षक के पदों पर होने वाली मुख्य लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। वे आवेदक जो इस परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें अब अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करना चाहिए और परीक्षा संबंधित सभी जानकारियों जैसे- परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय व अन्य जानकारी से अवगत हो। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 26 अगस्त 2018 में आयोजित की गई थी, वहीं मुख्य परीक्षा मार्च 2019 में आयोजित की जाएगी। प्रारम्भिक परीक्षा में चयनित 2820 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने का मौका प्राप्त हुआ हैं।

विज्ञापन

इस तरह डाउनलोड करें अपने आशु सहायक अवर निरीक्षक मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र को-
  • उम्मीदवार सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब कंम्प्यूटर स्क्रीन पर दिए गए मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर "डाउनलोड मुख्य लिखित परीक्षा प्रवेश पत्र" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण संख्या/ मोबाइल नंबर/जन्म तिथि और कोड दर्ज करें।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद "सबमिट बटन" पर क्लिक करें।
  • आपका प्रवेश पत्र कंम्प्यूटर स्क्रीन पर होगा उसे डाउनलोड करें।
  • और एक प्रिंटआउट मुख्य परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें। 
अधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

आशु सहायक अवर निरीक्षक मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए यहां क्लिक करें।

सरकारी रिजल्ट से संबंधित जानकारी के  लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें