फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APPSC AEE परीक्षा का प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी, डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

Sat, 09 Feb 2019 09:44 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर APPSC AEE प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश-पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने AEE भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने यूजर आईडी और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


उम्मीदवार परीक्षा के समय अपने साथ एक फोटो पहचान पत्र ले जाए। परीक्षा के संबंध में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रवेश-पत्र पर ही उल्लेख की गई हैं, जिसमें परीक्षा का समय, तिथि और स्थान शामिल है। AEE परीक्षा आंध्र प्रदेश के विभिन्न विभागों में सिविल/मैकेनिकल, सहायक कार्यकारी अभियंता (AEE) पदों की भर्ती के लिए आयोजित की गई है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

इस तरह करें अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड-
  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://psc.ap.gov.in/ पर जाएं।
  • ऑन स्क्रीन AEE परीक्षा प्रवेश-पत्र के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें और नीचे दिया गया बटन दबाएं।
  • आपका प्रवेश-पत्र आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परीक्षा के लिए अपने प्रवेश-पत्र का प्रिंटआउट लें।

अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें