AP Police एसआई परीक्षा 2018-19 आंसर-की जारी कर दी गई है। आंध्र प्रदेश राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (APSLPRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की आंसर-की को जारी कर दिया है। APSLPRB ने एसआई (सिविल), आरएसआई (ए आर / एपीएसपी), एसएफओ और डिप्टी जेलर, एसआई पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। आंध्र प्रदेश पुलिस एसआई परीक्षा 23 और 24 फरवरी 2019 को आयोजित की गई थी और परीक्षा की आंसर-की 24 फरवरी 2019 को आयोग द्वारा जारी कर दी गई थी। पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड करने के लिए अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आपको बता दें, की उम्मीदवार परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाए और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।